Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

COMEDY TALK SHOW 'सब बकवास है' YOUTUBE पर मचा रहा है धमाल

COMEDY TALK SHOW 'सब बकवास है' YOUTUBE पर मचा रहा है धमाल | 

सब 'बकवास है कॉमेडी' टॉक शो आजकल  YOUTUBE पर धमाल मचा रहा है|
लोगों की तनाव भरी ज़िन्दगी को गुदगुदाता ये कॉमेडी टॉक शो आज कल लोगो को खूब पसंद आ रहा है |
मज़ाक मज़ाक में गम्भीर मुद्दों पर लोगों  का ध्यान अपनी और खींच कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है और समस्याओं से अवगत करा रहा है | साथ ही साथ दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहा है |
इस कॉमेडी टॉक शो के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार सत्यराज हैं | लेखक सत्यराज ने बताया कि शो को लिखने का विचार उनके मन में आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल और लोगों के तनाव को देखकर आया की चले कुछ ऐसा लिखा जाये कि लोगों तनाव कम हो सके और मनोरंजन भी हो जाये |
टॉक शो का निर्देशन व संपादन वरिष्ठ रंगकर्मी पवन संगम के द्वारा किया जा रहा है | शो का संगीत शौर्ये सिंह के द्वारा तैयार किया गया है | साथ की गाना (TITLE SONG) अनुज कौशिक ने गया है | शो की निर्माता नीरजा सिंह और शुचिता सिंह ने बताया की इस शो को बनाने का उद्देश्य यही है की लोगों की भाग दौड़भरी ज़िन्दगी में बढ़ते तनाव को कम किया जा सके और मुस्कुराने की एक वजह दी जाये |
शो में मुख्य भूमिका शो के निर्देशक पवन संगम और रंगकर्मी सुबहान अहमद द्वारा निभाई जा रही है | 

दायें से - अनुज कौशिक, पवन संगम, सत्यराज, सुबहान अहमद |  
पवन संगम ने बताया की उनके लिए इस शो का निर्देशन और शो में अभिनय करना एक अलग ही अनुभव है क्योंकि शो के हर एपिसोड में एक अलग किरदार निभाना एक चैलेंजिंग टास्क है आगे उन्होंने बताया की मैं बहुत ख़ुशी महसूस कर रहा हूँ कि हमारा ये शो दर्शकों को हसनें मुस्कुराने का एक मौका दे रहा है | 
बता दें कि इस कॉमेडी टॉक शो सब बकवास है को YOUTUBE पर बकवास स्टुडिओं (BAKWAS STUDIO) नाम के चैनल पर रिलीज़ किया जा रहा है | 


Post a Comment

0 Comments