Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

KAVITA KAISE LIKHE| कविता कैसे लिखें| HOW TO WRITE POEM| कविताओं के प्रकार। TYPES OF POEMS ।

KAVITA KAISE LIKHE|
कविता कैसे लिखें|
HOW TO WRITE POEM|
कविताओं के प्रकार। 
TYPES OF POEMS । 



आप सभी दोस्तों का बहुत बहुत स्वागत है दोस्तों आपमें से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो कविता लिखा चाहते होंगे आपके ज़ेहन में कुछ थॉट आते होंगे लिखने के लिए लेकिन आप उनको शब्दों में लिखने में कुछ परेशानी हो रही होगी कुछ लोग जानना चाहते होंगे की कविता कैसे लिखते हैं और कवितायेँ कितने प्रकार की होती है तो दोस्तों आज में आपको बताउगा की कविता कैसे लिखते हैं और आप अपनी ज़िन्दगी की पहली कविता कैसे लिख सकते हैं।  और कवितायेँ कितने प्रकार की होती है। मेरी इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर/साझा ज़रूर करें। 

दोस्तों, कविता दो प्रकार से लिखी जाती है ---
1  छंदमुक्त वाली कविताएं ।  
2  छंद वाली कविताएं।

आइये जानते हैं इन कविताओं के बारे में -----

1. छंदमुक्त कविताएं -
छंदमुक्त कविताएं कविता लेखन की शुरुआत करने पर लिखी जाती है। जब कोई लेखक कविता लिखने की शुरुआत करता है, तो वो सबसे पहले छंदमुक्त रचनाएं ही लिखता है एवं उन्हें महत्व देता है। इसका कारण ये है कि छंदमुक्त रचनाओं में भाव की प्रधानता होती हैं और उनमें भावनाओं को ज़्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसी रचनाओं में नियमों की पाबंदी नहीं होती।

2. छंदयुक्त कविताएं -
छंद का अर्थ ही नियम होता है यानि नियमों का ध्यान रखते हुए जब कोई कविता लिखी जाती है, तो ऐसी रचना को छंदयुक्त रचना कहते हैं। छंदयुक्त कविताओं में दोहा,रोला,कुण्डलिया आदि रचनाएं हो सकती है। जब कोई रचनाकार छंदमुक्त कविताएं अच्छी लिखने लगता है, तो वो छंद का ज्ञान लेकर छंदयुक्त रचनाएं लिखने की शुरुआत करता है।

आइये अब जानते हैं किये दोनों तरह की कवितायेँ कैसे लिखते हैं-----

तुकांत कविता 
तुकांत कविताएं वो कविताएं होती है, जिसमें तुकांत होते हैं। हर पंक्ति के अंत में ऐसे शब्द लिखें जाते हैं, जिनसे कविता की लय में कोई परेशानी नहीं होती और पाठक उसे पढ़ने में मज़े का अहसास करता है। तुकांत कविता छंदमुक्त भी हो सकती है और छंदयुक्त भी। मतलब ये दोनों तरह की हो सकती है। 

अतुकांत कविता
अतुकांत कविता नाम से ही इसका पता चलता है कि ऐसी कविताएं जिनमें तुकांत नहीं होते, वो अतुकांत कविता कहलाती है। तुकांत कविताओं में तुकांत हर पंक्ति के आखिर में लिखें जाते हैं। लेकिन अतुकांत कविताओं में तुकांत नहीं होते। इन कविताओं में भाव की प्रधानता होती है। अतुकांत कविता छंदयुक्त नहीं हो सकती बल्कि छंदमुक्त ही हो सकती है।

मुझे उम्मीद है कि आप समझ पाए होंगे की कविता कैसे लिखते हैं और कवितायेँ कितने प्रकार की होती हैं।

Post a Comment

0 Comments